Friday, 30 October, 2026

मुख्यमंत्री कोविड-19 राहत कोष में एलन द्वारा 25 लाख रु. की मदद

जिला कलक्टर की समीक्षा बैठक में सामाजिक सरोकार के तहत घोषणा

न्यूजवेव @ कोटा

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आव्हान पर कोरोना वायरस से प्रभावित नागरिकों की मदद के लिये कोविड-19 राहत कोष के लिए दानदाता आगे आने लगे हैं।  जिला कलक्टर ओम कसेरा की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित बैठक  में शहर के व्यवसायी, समाजसेवी शामिल हुए। इस दौरान सभी ने इस मुश्किल घड़ी में अपनी क्षमतानुसार मदद का ऐलान किया।  एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट की ओर से  कोविड-19 राहत कोष के लिए 25 लाख रुपए देने की घोषणा की गई।

एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के निदेशक नवीन माहेश्वरी ने बताया कि मानव जाति पर इस समय बड़ा खतरा मंडरा रहा है। भारत इससे अछूता नहीं है। ऐसे में कोटावासी सभी के साथ है। एलन हर संकट के समय सामाजिक सरोकार के लिए आगे रहता है। यहां शुरुआती मदद के रुप में 25 लाख रुपए जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री सहायता कोष में देने का निर्णय लिया है। विपदा से निपटने के लिए आगे भी मदद के लिए तैयार रहेंगे। बैठक में अन्य व्यापारियों, उद्यमियों और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भी मदद करने की बात कही। कुछ ने भोजन के पैकेट पहुंचाने तो कुछ ने जिला प्रशासन को राशि देने की घोषणा की।

(Visited 376 times, 1 visits today)

Check Also

भाजपा की उप प्रधान जानकी बाई का मरणोपरांत नेत्रदान

न्यूजवेव @  मनोहर थााना नेत्रदान मनुष्य जीवन का सबसे पवित्र दान है। मरणोपरांत किसी नेत्रहीन …

error: Content is protected !!