Monday, 19 January, 2026

सरकार को आमआदमी के स्वास्थ्य से ज्यादा चिंता सोन्दर्यकरण की- गुंजल

नगर निगम में कॉंग्रेस के दोनों बोर्ड विफल
न्यूजवेव @ कोटा
आगामी 29 अक्टूबर को नगर निगम पर होने वाले प्रदर्शन व धरना को लेकर आज पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने कोटा दक्षिण के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष महेश विजयवर्गीय ने की।
तैयारी बैठक में गुंजल ने कहा कि नगर निगम के दोनों बोर्ड विफल हो चुके हैं। गुंजल ने कहा कि देश का सबसे बड़ा त्योहार दीपावली आ रहा है परंतु शहर गंदगी से अटा पड़ा है। दोनों ही बोर्ड के महापौर से लेकर पार्षद तक शहर की सफाई व्यवस्था से असंतुष्ट हैं। शहर में गंदगी के चलते डेंगू सहित मोसमी बीमारियां विकराल रुप लेती जा रहे हैं परंतु निगम शहर में फोगिंग भी नहीं करवा पा रहा है। शहर की गलियों से लेकर मुख्य मार्गो की रोड लाइटें बंद पड़ी है। शहर खुदा पड़ा है बरसात बंद हुए एक महिना बीत चुका है परंतु रोड़ अभी तक भी नहीं सुधारे गए हैं। सरकार को आमआदमी के स्वास्थ्य से ज्यादा चिंता सौंदर्यकरण की है।
पूर्व जिलाध्यक्ष महेश विजयवर्गीय ने कहा कि नगर निगम इतिहास में ऐसा वोर्ड पहली बार देखा हैं जिसमे निगम अधिकारी पार्षदों कि ही नहीं सुन रहे हैं व विपक्षी पार्षदो के साथ भेदभाव किया जा रहा हैं तो निगम में पहुँचने वाले सामान्य आदमी का क्या हाल हो रहा होगा। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष महेश विजयवर्गीय, रविन्द्र सिंह सोलंकी, सत्यभान सिंह, प्रतापभान सिंह, बृजेश शर्मा नीटू, पंडित अनिल औदिच्य, भंवरसिंह पँवार, दीपक चैधरी, अनिल अग्रवाल, सुशांत सिंह राठौर, राकेश सफेला सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
(Visited 251 times, 1 visits today)

Check Also

गौसेवक संत पूज्य पं.कमल किशोर जी नागर की कथा बकानी में 15 जनवरी से

न्यूजवेव @ बकानी मालवा के दिव्य गौसेवक संत पूज्य पं.कमल किशोरजी नागर के मुखारविंद से …

error: Content is protected !!