Sunday, 1 November, 2026

शहर के दो बडे़ सरकारी अस्पतालों को स्वच्छ कर रही एलन स्वच्छता ब्रिगेड

न्यू मेडिकल कॉलेज परिसर के बाद एमबीएस अस्पताल में भी सफाई अभियान शुरू
न्यूजवेव @ कोटा
एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट द्वारा सामाजिक सरोकार के तहत कोटा शहर को स्वच्छ बनाये रखने के लिये पिछले कुछ वर्षों से निरंतर जमीनी स्वच्छता अभियान जारी है। कोराना महामारी के दौरान संभागीय मुख्यालय कोटा के दो प्रमुख सरकारी अस्पतालों में स्वच्छता का बीडा भी एलन स्वच्छता ब्रिगेड ने उठाया है।
सेमवार को नयापुरा स्थित महाराव भीमसिंह चिकित्सालय में अस्पताल अधीक्षक डॉ.नवीन सक्सेना ने झाडू लगाकर तथा खुद झाड़ियां काटकर एलन स्वच्छता ब्रिगेड टीम का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने बताया कि अस्पताल परिसर में चारों ओर बड़ी-बड़ी झाड़ियां उगी हैं। इससे खिड़कियों व दरवाजों से मच्छरों एवं मौसमी कीड़ों के वार्ड में घुसने का अंदेशा बना रहता है, जिससे भर्ती रोगियों को परेशानी हो रही थी।
एलन स्वच्छता ब्रिगेड के कॉर्डिनेटर आशीष विजय ने बताया कि सोमवार से 40 स्वच्छताकर्मियों की टीम ने अभियान की शुरुआत की। पहले दिन मोर्चरी के आस-पास की सफाई की गई। इसके बाद पीछे से सफाई करते हुए एमबीएस परिसर के आस-पास के क्षेत्र में स्वच्छता का कार्य किया जाएगा। यह कार्य करीब एक सप्ताह चलेगा, जिसमें पूरी टीम लगातार हर क्षेत्र में सफाई करेगी। इसमें हॉस्टल्स की भी सफाई की जाएगी। शहरवासियों ने एलन के इन प्रयासों की प्रशंसा की है।

(Visited 589 times, 1 visits today)

Check Also

भाजपा की उप प्रधान जानकी बाई का मरणोपरांत नेत्रदान

न्यूजवेव @  मनोहर थााना नेत्रदान मनुष्य जीवन का सबसे पवित्र दान है। मरणोपरांत किसी नेत्रहीन …

error: Content is protected !!