Tuesday, 10 March, 2026

विकास के दम पर खिलेगा अटल कमल : बिरला

जनसंवाद : सांसद ओम बिरला बसंत विहार, कोटा में कार्यकर्ताओं से हुए रूबरू

न्यूजवेव कोटा

राज्य में सत्ता का दिवास्वप्न संजो रही कांग्रेस अपनी झूठी कहानियों से जनता को भ्रमित नहीं कर सकती। भाजपा समर्पित कार्यकर्ताओं के दम पर राजस्थान में विजय अटल है और चुनाव में जीत का कमल खिलकर उभरेगा।
यह बात कोटा-बूंदी सांसद ओम बिरला ने बसंत विहार में कार्यकर्ताओं से संवाद में कही। उन्होंने कहा कि कोटा दक्षिण से खिलने वाला कमल अटल है और अटल बना रहेगा। पांच वर्ष में हाड़ौती में विकास के कई आयाम स्थापित किए गए। प्रत्येक वार्ड, ब्लॉक, मंडल या विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा ने विकास कार्य पूरे करके दिखाए।
बिरला ने कहा कि हाडौती में परवन सिंचाई परियोजना किसानों के खेतों में अमृत बहाएगी। इसके प्रथम चरण में 7 हजार करोड रू. की राशि से कार्य चल रहा है। कालीसिंध पर ऐबरा नोनेरा बैराज का निर्माण किया जाएगा, जिसमें 1600 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे। जिसके प्रथम फेज में 760 करोड रुपए स्वीकृत हो चुके हैं।
साथ ही बोराबास मंडाना पेयजल परियोजना में 60 गांव 21 ढांढियों को पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। वही झालीपुरा पेयजल परियोजना सहित कई ऐसी कई परियोजनाएं और प्रोजेक्ट हैं जो राज्य में पहली बार हुए हैं। जिनसे जनता को जल्द लाभ मिलने लगेगा।
बिरला ने कहा कि हम विकास के दम पर जनता के बीच जा रहे हैं जबकि कांग्रेस नेता केवल आलोचना के भ्रामक प्रचार का ढिंढोरा पीट रहे हैं। वे सच के आसपास भी नहीं है। उनके पास जनता के सामने जाने का कोई ठोस आधार नहीं है। इस मौके पर कई वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता व प्रबुद्ध नागरिक मौजूद रहे।

(Visited 236 times, 1 visits today)

Check Also

JEE-Main 2026 : देश के 12 टॉपर स्टूडेंट्स में 8 एलन से

एलन क्लासरूम छात्र कबीर को मिला 300 में से 300 स्कोर न्यूजवेव@कोटा  एनटीए द्वारा जेईई-मेन …

error: Content is protected !!