Sunday, 22 February, 2026

कोटा में सौंदर्यीकरण के नाम पर लगी रोड लाइटें गायब होने पर याचिका दायर

स्थायी लोक अदालत ने केडीए सचिव, निगम उत्तर व दक्षिण आयुक्त से किया जवाब-तलब
धर्मबन्धु आर्य
न्यूजवेव @ कोटा
कोटा शहर की मुख्य सडकों पर कई विद्युत पोल गायब होने एवं वाडों की स्ट्रीट लाईटों को शीघ्र लगाने का मामला लोक अदालत में पहुंच गया है। इस मांग को लेकर एडवोकेट सहित चार शहरवासियों ने स्थायी लोक अदालत में एक जनहित याचिका पेश की है। इस पर लोक अदालत ने कोटा विकास प्राधिकरण के सचिव, नगर निगम कोटा उत्तर के आयुक्त एव नगर निगम दक्षिण के आयुक्त को नोटिस जारी कर उनसे जवाब-तलब किया है। अदालत में याचिका पर सुनवाई 2 जुलाई को होगी।


एडवोकेट लोकेश कुमार सैनी, स्वतन्त्र पत्रकार धर्मबन्धु आर्य, पत्रकार जगदीश अरविंद एवं समाजसेवी जगदीश प्रसाद नायक ने अपनी संयुक्त याचिका में बताया कि शैक्षणिक नगरी कोटा शहर में सौदर्यीकरण के बजट से लगाई गई सजावटी लाईटें धीरे-धीरे गायब हो रही है। इनके स्थान पर नई लाईटें नहीं लगने से रात्री में अन्धेरा छाया रहता है। जिससे सडक दुर्घटना होने की संभावना बढ जाती है। अन्धेरा होने से मुख्य मार्गाे पर रात्रि में समाजकंटको का जमावड़ा बना रहता है। जहां स्ट्रीट लाइटें लगी हैं, वे बंद पडी हैं।
याचिकाकर्ताओं ने बताया कि स्मार्ट सिटी कोटा के मुख्य मार्गों पर लन्दन की तर्ज पर विशेष सजावटी लाईटें लगाई गई थी। जिनके पोल यूरोपियन शैली से सजे हुए हैं। इनसे निकलने वाली सुनहरी रोशनी शहर के सौंदर्य को बढ़ाती है। पिछले कुछ समय से शहर में अंटाघर चौराहे से बोरखेडा फ्लाई ओवर तक बड़ी संख्या में ये गायब हो चुकी है। जिससे अन्धेरा छाया रहता है। सरकारी कृषि विश्वविद्यालय से नया नोहरा फ्लाईओवर तक ही लाईटें भी नहीं है।
उन्होंने बताया कि बारां रोड सहित कई सड़कों पर सीवरेज लाइनों का काम चलने से गड्डै हो रहे हैं। सड़कों पर मवेशियों का जमावड़ा रहता है। मुख्य मार्गों पर रातभर बडी संख्या में वाहन चलते हैं। परन्तु अन्धेरा होने से दुर्घटनाएं होती रहती है। ऐसे में आमजन व वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है। जिसके लिए शहरवासियों से रोड टैक्स एवं नगरीय विकास कर वसूलने वाली केडीए व नगर निगम जिम्मेदार है।
उन्होंने बताया कि शहर के दोनों नगर निगम ने 35 हजार से अधिक रोड लाईटें लगाई है। सिग्नल फ्री सड़कों के अलावा डिवाईडर साईड पर 16 हजार लाईटें लगाई गई है। अन्य लाईटें वार्डवाईज लगाई है। केडीए की ओर से शहर में 10 हजार सजावटी व अन्य लाईटें लगाई गई है। गुमानपुरा से नहर किनारे आरपीएस कॉलोनी तक सड़क पर सारी रोड लाईटें नहीं है।

(Visited 184 times, 1 visits today)

Check Also

JEE-Main 2026 : देश के 12 टॉपर स्टूडेंट्स में 8 एलन से

एलन क्लासरूम छात्र कबीर को मिला 300 में से 300 स्कोर न्यूजवेव@कोटा  एनटीए द्वारा जेईई-मेन …

error: Content is protected !!