Thursday, 17 September, 2026

एलन को ‘राजस्थान एजुकेशन लीडरशिप अवार्ड’

न्यूजवेव @ कोटा

इंजीनियरिंग एवं मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं के लिए 30 वर्षों से सर्वश्रेष्ठ कोचिंग दे रहे एलन कॅरिअर इंस्टीट्यूट को ‘राजस्थान एजुकेशन लीडरशिप अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। जयपुर में बुधवार को ‘राजस्थान एक्सीलेंस अवार्ड-2018’ समारोह में एलन संस्थान को शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय योगदान व प्रभावशाली प्रयासों के लिए सम्मान से नवाजा गया।

वर्ल्ड सीएसआर डे व एबीपी न्यूज की ओर से आयोजित संयुक्त एक्सीलेंस अवार्ड समारोह में मुख्य अतिथि वर्ल्ड सीएसआर डे तथा वर्ल्ड सस्टेनेबिलिटी के संस्थापक डॉ. आरएल भाटिया, उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी एवं राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष सुमन शर्मा रहे।

एलन कॅरिअर इंस्टीट्यूट,जयपुर की ओर से सत्यजीत सिंह ने विधायक सुरेश सिंह रावत से यह सम्मान प्राप्त किया। रावत ने शिक्षा के क्षेत्र में संस्थान के अद्वितीय योगदान की प्रशंसा की।

(Visited 344 times, 1 visits today)

Check Also

नीट गैस पेपर स्केम- मेहनत, मेरिट और भविष्य के साथ क्रूर खिलवाड़

वीपी पारीक न्यूजवेव @ नईदिल्ली त्वरित- पूरे परीक्षा प्रबंधन तंत्र की कमजोरी  भारत में चिकित्सा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!