Saturday, 7 November, 2026

उत्तरप्रदेश में अगले माह से JEE व NEET की फ्री कोचिंग

मुख्यमंत्री योगी द्वारा ‘अभ्युदय’ प्रोग्राम की घोषणा, NEET, IIT-JEE, NDA व UPSC जैसे एग्जाम के लिए मिलेगी फ्री कोचिंग
न्यूजवेव @ लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य में अगले माह से कोचिंग सेंटर विद्यार्थियों को एक नया मंच देंगे जिसके माध्यम से करिअर में नई उड़ान भरने एवं नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रेरित करेंगे।


मुख्यमंत्री ने स्टूडेंट्स को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद करने के लिए फरवरी माह से पूरे राज्य में मुफ्त कोचिंग सुविधा शुरू करने की घोषणा की है। सीएम आदित्यनाथ ने राज्य के स्थापना दिवस पर कहा कि ‘अभ्युदय’ नाम से कोचिंग सुविधा बसंत पंचमी 16 फरवरी से शुरू होगी, जो कि शिक्षा की देवी, सरस्वती की पूजा के दिन है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बसंत पंचमी के दिन से, ‘अभ्युदय’, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उपस्थित होने वाले राज्य के छात्रों के लिए मुफ्त कोचिंग की सुविधा शुरू होगी।
पहले चरण में, राज्य के 18 संभागीय मुख्यालयों में यह कोचिंग शुरू होगी। कोचिंग फिजिकली और ऑनलाइन दोनो मोड में प्रदान की जाएगी। अधिकारी भी अपना समय देंगे और विषय विशेषज्ञों को भी वहां तैनात किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में छात्रों को मुफ्त कोचिंग प्रदान करने के लिए विभिन्न विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के शैक्षिक बुनियादी ढांचे का उपयोग किया जाएगा, जिसके लिए एक पैनल भी बनाया जाएगा।
कक्षाओं को फिजिकल और वर्चुअल आयोजित किया जाएगा और विभिन्न परीक्षाओं जैसे NEET, IIT JEE, NDA, CDS या UPSC आदि के लिए मार्गदर्शन दिया जाएगा।

(Visited 437 times, 1 visits today)

Check Also

भारत में युवा ही राष्ट्र की ताकत – मुकुल कानिटकर

संघ की शताब्दी वर्ष श्रृंखला में कोटा में युवा जिज्ञासा समाधन एवं संवाद कार्यक्रम न्यूजवेव …

error: Content is protected !!