Sunday, 8 November, 2026

आईआईटी खडगपुर से कर सकेंगे MBBS

नई शिक्षा नीति के आधार पर उच्च शिक्षा संस्थानों में नये कोर्सेस करने की अनूठी शुरूआत
न्यूजवेव @ खडगपुर

आईआईटी खडगपुर ने नई शिक्षा नीति-2020 के तहत इस वर्ष से एमबीबीएस कोर्स भी प्रारंभ कर दिया है। संस्थान के बीसी रॉय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड टेक्नोलॉजी में मेडिसिन में एमबीबीएस कोर्स करने की सुविधा मिलेगी। पहले वर्ष में 50 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश दिये जायेंगे। कोर्स का करिकुलम मेडिकल साइंस ऑफ इंडिया की गाइडलाइंस के अनुसार ही होगा।
अधिकृत सूत्रों के अनुसार, नई शिक्षा नीति के अनुसार, आईआईटी में स्टूडेंट्स को अलग-अलग संकायों में कोर्स करने के विकल्प दिये जायेंगे। साथ ही, उन्हें मल्टीपल एंट्री-एग्जिट ऑप्शन भी दिया जायेगा। आईआईटी में ड्यूल डिग्री प्रोग्राम के तहत बीटेक व एमटेक कोर्स एक साथ करने का विकल्प भी मिलेगा।
अब तक आईआईटी में 8 हफ्ते की समर इंटर्नशिप सुविधा थी, जिसे बढाकर 8 माह तक रिसर्च इंटर्नशिप करने का अवसर दिया जायेगा।
प्रो. श्रीमन कुमार भट्टाचार्य ने बताया कि संस्थान में 400 बिस्तरों वाले सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल की शुरूआत की जा रही है, जहां से पहले चरण में 50 स्टूडंेट एमबीबीएस कर सकेंगे। दूसरे चरण में 750 बेड होने पर एमबीबीएस की सीटें 100 कर दी जायेंगी।

(Visited 256 times, 1 visits today)

Check Also

भारत में युवा ही राष्ट्र की ताकत – मुकुल कानिटकर

संघ की शताब्दी वर्ष श्रृंखला में कोटा में युवा जिज्ञासा समाधन एवं संवाद कार्यक्रम न्यूजवेव …

error: Content is protected !!