Thursday, 5 November, 2026

एस.आर पब्लिक स्कूल की आयुषी सुमन ने जूडो में जीता गोल्ड मेडल

राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता के लिए हुई चयनित
न्यूजवेव@ कोटा
67वीं जिला स्तरीय 17 वर्षीय बालिका वर्ग जूडो प्रतियोगिता 2023 में एस. आर. पब्लिक सी. सै. स्कूल, कोटा की कक्षा 10वीं की छात्रा आयुषी सुमन ने 44 किलोग्राम वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीता। छात्रा ने यह सफलता प्राप्त कर स्कूल, परिवार एवं कोटा जिले का नाम रोशन किया है। उसका 15 से 20 अक्टूबर 2023 तक मास्टर आदित्येन्द्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, भरतपुर में होने वाली राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। स्कूल निदेशक अंकित राठी ने विजेता छात्रा को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

(Visited 141 times, 1 visits today)

Check Also

भाजपा की उप प्रधान जानकी बाई का मरणोपरांत नेत्रदान

न्यूजवेव @  मनोहर थााना नेत्रदान मनुष्य जीवन का सबसे पवित्र दान है। मरणोपरांत किसी नेत्रहीन …

error: Content is protected !!