Tuesday, 14 April, 2026

‘वन भारत साडी वॉकथॉन’ ने रच दिया भारतीय संस्कृति का इंद्रधनुष

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पहल पर साडी वॉकथॉन में आगे आईं हर उम्र की महिलाएं, महिला बुनकरों को मिला संबल
न्यूजवेव@ कोटा
जोश, जज्बा और जुनून…कुछ ऐसी ही उर्जा के साथ हर उम्र की महिलायें रविवार को साडी वॉकथॉन में एक-दूजे का हौसला बढा रही थी। अलग-अलग डिजाइन व रंगों की साडियां पहने हजारों महिलाओं ने भारतीय संस्कृति के इंद्रधुनषी रंगों से नया आसमां रच दिया।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पहल पर केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय की ओर से आयोजित वन भारत साड़ी शहर के विभिन्न महिला संगठनों, महिला क्लब, विभिन्न स्कूल, कॉलेज व यूनिवर्सिटी की शिक्षक व लेक्चरर, महिला पुलिस व अन्य विभागों की महिलाकर्मी, महिला चिकित्सक, प्रबंधक सहित बड़ी संख्या में युवतियों व महिलाओं ने शहर में उल्लास, उमंग के साथ नारी शक्ति की छटा बिखेरी।


लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने वर्चुअल सम्बोधन में कहा कि देश की महिलाओं में अदभुत क्षमता और अपार सामर्थ्य है। नारी शक्ति की इसी सोच के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की महिलाओं को आगे लाने के सभी प्रयास कर रहे हैं। वस्त्र एवं रेल राज्य मंत्री दर्शना जरदोश ने कहा कि कोटा की यह वॉकथान आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर महिलाओं का अभिनंदन करने, संस्कृति को बढ़ावा देने तथा महिला बुनकरों के संबल प्रदान करने का सशक्त आयोजन है। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, लाडपुरा विधायक कल्पना देवी समेत बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
अब जमाना महिलाओं का


वन भारत साड़ी वाकथान में प्रत्येक राज्य की साडियों को पहने महिलाओं ने स्पष्ट संदेश दिया कि आने वाला समय महिलाओं का है। महिलाओं के नेतृत्व में ही समाज और देश आगे बढ़ेगा। सामाजिक बंधनों और कुरीतियों को पीछे छोड़ महिलाएं अब भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का तत्पर हैं।
महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर हुई खुली बात


रैली के दौरान महिलाएं अनेक प्रकार के प्लेकार्ड लेकर पहुंचीं। इन प्लेकार्ड्स पर महिलाओं से जुड़े विषयों पर खुलकर बात की गई। बेटियों को शिक्षित करने, बेटियों को स्वतंत्रता देने, बेटियों को अवसर प्रदान करने, महावरी को बीमारी नहीं बल्कि प्राकृतिक चीज मानने, पर्यावरण का संरक्षण करने समेत अनेक प्रकार के संदेश उत्साह बढा रहे थे।

(Visited 152 times, 1 visits today)

Check Also

कोटा शहर आपकी अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा- जिला कलक्टर

नया सत्र : विभिन्न राज्यों से सपने साकार करने के लिए कॅरियर सिटी कोटा में …

error: Content is protected !!