Thursday, 5 November, 2026

फेक न्यूज छापने या झूठी खबरें फैलाने पर होगी कार्यवाही

कोटा के जिला कलक्टर ने सेल गठित किया
न्यूजवेव @ कोटा
कोरोना वायरस को पेनडेमिक घोषित करने और गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सम्पूर्ण देश में लॉक-डाउन किये जाने की अवधि में प्रिन्ट, इलैक्ट्रॉनिक और सोशल पर प्रचारित-प्रसारित भ्रामक और झूंठी खबरों की मॉनिटरिंग के लिए जिला स्तर पर एक सेल गठित किया गया है।
जिला कलक्टर ओम कसेरा के आदेश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय राजेश मील प्रभारी अधिकारी तथा उप निदेशक जनसम्पर्क हरिओम सिंह गुर्जर सह प्रभारी नियुक्त किये गये हैं। सेल द्वारा निरन्तर प्रिंन्ट, इलैक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया पर प्रचारित-प्रसारित सामग्री की निगरानी कर भ्रामक खबरें पाये जाने अथवा शिकायत मिलने पर सत्यता की पुष्टि कर दोषी समाचार पत्र, ग्रुप या नागरिक पर आपदा प्रबन्धन अधिनियमों के तहत कार्यवाही की जाकर नियमित रिपोर्ट करेंगे।

(Visited 232 times, 1 visits today)

Check Also

भाजपा की उप प्रधान जानकी बाई का मरणोपरांत नेत्रदान

न्यूजवेव @  मनोहर थााना नेत्रदान मनुष्य जीवन का सबसे पवित्र दान है। मरणोपरांत किसी नेत्रहीन …

error: Content is protected !!