Saturday, 4 July, 2026

‘वो जो मुश्किलों का अंबार है, वही तो मेरे हौसले की मीनार है..’-मोदी

अमेरिका के ऐतिहासिक ‘Howdy Modi’ महासंगम में उमडे़ 50 हजार से अधिक भारतीय
न्यूजवेव@ नईदिल्ली/ ह्यूस्टन
अमेरिका के एनआरजी स्टेडियम ह्यूस्टन में रविवार को ऐतिहासिक ‘हाउडी मोदी’ महासंगम ने भारत-अमेरिका की दोस्ती को नई उंचाइयां दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 50 हजार से अधिक भारतीयों को अपनी कविता की पंक्तियां ‘वो जो मुश्किलों का अंबार है, वही तो मेरे हौसले की मीनार है..’ सुनाते हुये कहा कि इस अकल्पनीय आयोजन से 21वीं सदी की नई संभावनायें जन्म लेंगी। हम मिलकर भारत और अमेरिका के नवनिर्माण में सहभागी बनेंगे। यह दुनिया की दो बड़ी डेमोक्रेसी का अविस्मरणीय मिलन है।

प्रधानमंत्री ने आत्मविश्वास के साथ कहा कि हम चुनौतियों को टाल नहीं रहे हैं, उनसे टकरा रहे हैं। 5 वर्षों में भारत ने असंभव को संभव करने का साहस दिखाया है। भारत 5 ट्रिलियन डालर की इकोनॉमी का लक्ष्य लेकर तेजी से आगे बढ रहा है। हमारी औसत जीडीपी 7.5 प्रतिशत रही है। अमेरिका में रहने वाले भारतीय इस विकास में ड्राइविंग फोर्स बनें। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के लिये उन्होंने आव्हान किया- ट्रम्प ग्लोबल पॉलिटिक्स में लीडर हैं, इसलिये ‘अबकी बार, ट्रम्प सरकार’।

सबसे बडा सपना है- ‘न्यू इंडिया’

‘हाउडी मोदी’ नाम पर उन्होंने कहा कि मोदी अकेले कुछ नहीं हैं, मैं 130 करोड़ भारतीयों के आदेश पर काम करने वाला साधारण इंसान हूं। हमारा सबसे बडा सपना है- ‘न्यू इंडिया’। इसे सच करने के लिये हम खुद से मुकाबला कर रहे हैं। खुद को चेंज व चेलेंज दे रहे हैं। हमारा सबसे बडा मंत्र है- ‘सबका साथ, सबका विकास’। धैर्य हमारी पहचान है लेकिन हम अब हम तेजी से विकास के लिये अधीर हैं। इसके लिये नया इतिहास, नई केमिस्ट्री बना रहे हैं। इस इवेंट से हमने रिश्तों को नई उंचाइयां दी है।

PM Mr. Narendra Modi’s speech

उन्होंने कहा कि आज डाटा दुनिया के लिये नया गोल्ड है। यदि पूरी दुनिया में सबसे सस्ता डाटा कहीं उपलब्ध है तो वह भारत में है। हमारे यहां डिजिटल इंडिया की बदौलत 1 जीबी डाटा एक चौथाई डॉलर में उपलब्ध हो रहा है। इस मिशन से भारत में 10 हजार सेवाएं ऑनलाइन हो गई हैं। एक दिन में 50 लाख करदाता रिटर्न भर रहे हैं। 5 वर्ष में 37 करोड़ नय बैंक खाते, 15 करोड़ लोगों को गैस कनेक्शन मिल गये। स्वच्छ भारत मिशन से देश में 11 करोड़ शौचालय बना दिये गये। हमने देशवासियों के सहयोग से धारा-370 को हटाने जैसा साहसिक कार्य भी कर दिखाया। 5 वर्ष में 1500 पुराने कानून बदलकर उनमें एकरूपता लाने का प्रयास किया है। हाल ही में कॉर्पोरेट टैक्स में कमी करने सेे भारत में निवेश का वातावरण बन रहा है। हम 100 लाख करोड़ रूपये देश के इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च करेंगे।
भारत हमारा अच्छा मित्र- डोनाल्ड ट्रम्प

समारोह में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि व्हाइट हाउस में भारत अच्छा व सच्चा मित्र हैं और बना रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के विकास के लिये असाधारण कार्य कर रहे हैं। दोनों देशों के संविधान तीन शब्दों से बने हैं- ‘We the People’ दोनों देश समृद्धि की दिशा में मिलकर कदम बढ़ायेंगे। अमेरिका में भारतीय बेरोजगारी एक तिहाई रह गई है। भारतीय स्टील कंपनी ओहायो में 50 करोड़ का निवेश कर रही है। हम नेचुरल गैस को भारत में एक्सपोर्ट करेंगे। उन्होंने कहा कि इस्लामिक आतंकवाद के खिलाफ सीमा पर मिलकर लड़ाई लडें़गे। जल्द ही सिक्योरिटी पार्टनरशिप के तहत एक्सपोर्ट व इम्पोर्ट समझौते करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने डोनाल्ड ट्रम्प को परिवार सहित भारत आने का आमंत्रण दिया। स्टेडियम में समारोह के दौरान ‘मोदी-मोदी’ की गूंज सुनाई दी।

(Visited 284 times, 1 visits today)

Check Also

NEET(UG)2026 परीक्षा रद्द, 22.79 लाख परीक्षार्थी दोबारा देंगे परीक्षा

CBI करेगी NEET पेपर लीक मामले की जांच, परीक्षार्थियों को परीक्षा शुल्क से छूट न्यूजवेव@कोटा …

error: Content is protected !!