Tuesday, 23 June, 2026

बूंदी के प्रो.हर्ष जैन यूक्रेन में भारत के राजदूत नियुक्त

न्यूजवेव @ नईदिल्ली

केंद्रीय विदेश मंत्रालय ने अपर सचिव श्री हर्ष कुमार जैन को यूक्रेन में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया है। वे शीघ्र ही कार्यभार ग्रहण करेंगे। श्री जैन राजस्थान मे बून्दी जिले के लीलेड़ा व्यासान निवासी हैं। इससे पहले उन्होंने पहले कजाकिस्तान और स्लोवाक गणराज्य में भारत के राजदूत के रूप में और मास्को (रूस), कीव (यूक्रेन), सेंट पीटर्सबर्ग (रूस), लंदन( यू.के.) और काठमांडू (नेपाल) में स्थित भारतीय राजदूतावासों में विभिन्न क्षमताओं में राजनयिक के रूप में विशिष्ट कार्य किया है।

2012-13 में उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा के संदर्भ में सूचना और दूरसंचार के क्षेत्र में विकास पर संयुक्त राष्ट्र के सरकारी विशेषज्ञों के समूह के सदस्य के रूप में भी कार्य किया।
नईदिल्ली में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने बिम्सटेक और सार्क, ई-गवर्नेंस, सूचना प्रौद्योगिकी और साइबर कूटनीति और वैश्विक संपदा प्रबंधन प्रभागों का नेतृत्व किया।

श्री जैन की स्कूली शिक्षा सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में हुई और इंजीनियरिंग कॉलेज कोटा से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया। उन्होंने आईआईटी दिल्ली में औद्योगिक इंजीनियरिंग में एमटेक किया। 1993 में भारतीय विदेश सेवा में शामिल होने से पहले इंजीनियरिंग कॉलेज कोटा में मैकेनिकल इंजीनियरिंग के प्रोफेसर के रूप में अध्यापन कार्य किया।

4 करोड़ से अधिक की आबादी और लगभग 600,000 वर्ग किमी क्षेत्रफल होने से यूक्रेन यूरोप के सबसे बड़े देशों में से एक है। सहयोग के सभी क्षेत्रों में भारत के यूक्रेन के साथ व्यापक द्विपक्षीय संबंध हैं।

(Visited 1,079 times, 1 visits today)

Check Also

NEET(UG)2026 परीक्षा रद्द, 22.79 लाख परीक्षार्थी दोबारा देंगे परीक्षा

CBI करेगी NEET पेपर लीक मामले की जांच, परीक्षार्थियों को परीक्षा शुल्क से छूट न्यूजवेव@कोटा …

error: Content is protected !!