Wednesday, 25 June, 2025

राष्ट्रीय दशहरा मेला कोटा में रावण 215 फीट ऊंचा बनेगा

गणेश पूजन के साथ मेले की तैयारियां प्रारंभ
न्यूजवेव @ कोटा
इस वर्ष राष्ट्रीय दशहरा मेला कोटा में रावण का पुतला 215 फीट ऊंचा बनाया जायेगा, जो विश्व में सबसे बडा रावण होगा। मेले के दौरान ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित ड्रोन शो आयोजित करने की योजना बनाई जा रही है।शुक्रवार को श्रीराम रंगमंच पर गणेश पूजन के साथ दशहरा मेला-2025 की तैयारियों का श्रीगणेश हो गया। पूजन में कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, मेला समिति अध्यक्ष विवेक राजवंशी सहित उत्तर और दक्षिण निगम के पार्षद, प्रबुद्धजन, अधिकारीगण व आमजन शामिल हुए।
विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि दशहरा मेला हमारी सांझी विरासत है। यह हाड़ौतीवासियों के लिए एक उत्सव नहीं बल्कि भावनात्मक एकता व मेलजोल का प्रतीक है। मेला समिति अध्यक्ष विवेक राजवंशी ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की प्रेरणा इस एतिहासिक मेले को वैश्विक पहचान दिलाने का प्रयास करेंगे। मेले में पहली बार 215 फीट लम्बाई वाला विश्व का सबसे ऊंचा रावण, नवरात्रि में गरबा और ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित ड्रोन शो जैसे प्रमुख आकर्षण होंगे।
यह प्रबुद्धजन रहे शामिल


गणेश पूजन कार्यक्रम में विधायक संदीप शर्मा, पूर्व मंत्री रामगोपाल बैरवा, वरिष्ठ भाजपा नेता पंकज मेहता, पं0 गोविन्द शर्मा, पूर्व भाजपा शहर जिलाध्यक्ष हेमन्त विजयवर्गीय, कृष्ण कुमार सोनी, पूर्व उप महापौर सुनीता व्यास, पूर्व नेता प्रतिपक्ष बृजमोहन सैन, कोटा डेयरी के अध्यक्ष चेन सिंह राठौड़, नगर निगम कोटा उत्तर में नेता प्रतिपक्ष लव शर्मा, मेला अधिकारी एवं दक्षिण निगम आयुक्त अनुराग भार्गव, उत्तर निगम आयुक्त अशोक त्यागी, मेला समिति सदस्य गिरिराज महावर, विजय लक्ष्मी, योगेश आहलूवालिया, रेखा यादव, विवेक मित्तल, सोनू धाकड़, राकेश सुमन पुटरा, ज्ञानेन्द्र आमेरा, योगेन्द्र शर्मा, भगवती महावर, पार्षदगण गोपालराम मंडा, भानू प्रताप सिंह, संजीव विजय, सुनील गौतम, रतन बाई भील, पुष्पा कुमारी, रामबाबू सोनी, सुशील कुमार त्रिपाठी, जितेन्द्र सिंह, नन्द किशोर मेवाड़ा, उषा ठाकुर, चेतना माथुर, शहर के गणमान्य नागरिक श्री कुलदीप माथुर, कोटा जिला व्यापार महासंघ के अध्यक्ष क्रांति जैन, महामंत्री अशोक माहेश्वरी, विमल इलायची ग्रुप के निदेशक नरेन्द्र माखिजा, जितेन्द्र कुमार सोनी, सुनील जायसवाल, महीप सिंह सोलंकी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र सिंह निर्भय, दिनेश सरसिया, संजय समीर सैनी, ओम शंकर सुमन, चंद्र प्रकाश महावर, लव आजाद विनय, दिनू बंजारा, पन्ना लाल बंजारा, अक्षय चौधरी, संजय त्रिपाठी, मनोज गोस्वामी, नरेन्द्र मेघवाल, मनोज तलाईचा, रामचंद्र नागर, मेला व्यापारी संगीता गालव, रवि अग्रवाल, अन्य प्रबुद्धजन के नाम अतिरिक्त मेला अधिकारी महेश चंद गोयल, मेला प्रभारी सत्यनारायण राठौर, अतिरिक्त आयुक्त जवाहर लाल जैन, संयुक्त निदेशक पर्यटन विभाग संदीप श्रीवास्तव, उपायुक्त दयावती सैनी, महावीर सिंह सिसोदिया, दिनेश कुमार शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तरूणकान्त सौमानी, अधीक्षण अभियन्ता कुलदीप र्प्रेमी, अधिशाषी अभियन्ता आरती परिहार, रविन्द्र कुमार सैनी, ए.क्यू कुरैशी, संजय विजय, सचिन यादव, मुख्य अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास, अमजद खान, राजीव कुमार गर्ग, एएलआर सपना वर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी रिचा गौतम, एटीपी विशाल, सहायक अभियन्ता तोसिफ खान, लक्ष्मीनाराय बडारिया एवं अन्य अधिकारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

(Visited 31 times, 1 visits today)

Check Also

भव तापेन तप्तानाम् योगो हि परमौषधम

विश्व योग दिवस पर विशेष आलेख-  योगाचार्य गोपाल सिंह गुप्ता, नरसिंहगढ सांसारिक दुःखों से त्रस्त व्यक्तियों …

error: Content is protected !!