Monday, 2 November, 2026

राजस्थान में 20,721 घुमंतू परिवारों को मिले आवासीय पट्टे

न्यूजवेव @जयपुर
राजस्थान सरकार ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में विमुक्त, घुमंतू एवं अर्ध घुमंतु परिवारों को निशुल्क आवासीय पट्टा देने की अनूठी योजना प्रारंभ कर दी है। पहले चरण का आवासीय पट्टा वितरण समारोह दुर्गापुर कृषि अनुसंधान केंद्र दुर्गापुरा के सभागार में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निशुल्क पट्टा वितरण कार्यक्रम में 32 घुमंतू जातियों के परिवार मुखिया को निशुल्क आवासीय पट्टा दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत एवं शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने की।
समारोह में विशिष्ट अतिथि पंचायती राज राज्य मंत्री ओटाराम देवासी एवं सांसद मंजू शर्मा सहित जयपुर ग्रेटर मेयर सौम्या गुर्जर, जयपुर जिला प्रमुख रमा चौपड़ा, पंचायती राज शासन सचिव डॉ जोगा राम भी मौजूद रहे। राज्य की भाजपा सरकार ने पहले चरण में प्रदेश से कुल चयनित 20,721 परिवारों को पट्टे दे दिए हैं।

(Visited 231 times, 1 visits today)

Check Also

भाजपा की उप प्रधान जानकी बाई का मरणोपरांत नेत्रदान

न्यूजवेव @  मनोहर थााना नेत्रदान मनुष्य जीवन का सबसे पवित्र दान है। मरणोपरांत किसी नेत्रहीन …

error: Content is protected !!