Thursday, 22 October, 2026

सम्यक महिला मंडल ने मनाया महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव

न्यूजवेव @ कोटा

सम्यक महिला मंडल इंद्र विहार की ओर से सोमवार को महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। इस पावन पर्व पर एक नाटिका ‘’महासती सीता के शील का अलौकिक सौंदर्य’ का मंचन सीमंधर जिनालय प्रांगण में किया गया जिसमे सभी पात्रों द्वारा जीवंत प्रस्तुति दी गई। माता सीता कीे त्याग-तपस्या को अनुकरणीय बताया।

Mrs Aabha Jain

नाट्य प्रस्तुति में मुख्य भूमिका रूबी, प्रज्ञा, मीना, सुरेखा, श्वेता, प्रणिता व भारती जैन ने निभाई। इसका संयोजन सीमा जैन द्वारा किया गया। सभा में मंगलाचरण व भगवान महावीर के जीवन चरित्र से सद्गुणों को अपनाने और जीव मात्र पर हमेशा दया भाव रखने की अपील की गई।

सम्यक महिला मंडल की अध्यक्षा आभा जैन एवं सचिव मधु पाटनी ने विशिष्ट अतिथि प्रभा जैन एवं अर्चना जैन, अध्यक्षता कर रही सुनीता बजाज व शोभा जैन का स्वागत किया। महिला मंडल ने सभी महानुभावों एवं धर्मप्रेमियों का सम्मान कर आभार जताया।

(Visited 599 times, 1 visits today)

Check Also

श्री पिप्पलेश्वर महादेव मन्दिर पर अष्टम प्राण प्रतिष्ठा पाटोत्सव 20 अप्रेल से

मंदिर परिसर में रक्तदान शिविर, भजन संध्या एवं विशाल भंडारे का होगा आयोजन न्यूजवेव@कोटा भगवान …

error: Content is protected !!