Monday, 9 November, 2026

55 महिलाओं को नमो ड्रोन दीदी परियोजना में मिले ड्रोन

न्यूजवेव @ कोटा

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश के 11 शहरों में आयोजित ‘नमो ड्रोन दीदी’ कार्यक्रम के तहत सोमवार को नमो ड्रोन दीदीयो को 55 ड्रोन वितरित किये गये।समारोह की मुख्य अतिथि केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी रही।
इस परियोजना का शुभारम्भ प्रधानमंत्री द्वारा 11 नवम्बर 2023 को किया गया था। जिसके अंतर्गत 15000 महिला स्वयं सहायता समूह (SHG) को निशुल्क ड्रोन प्रदान करना है । इस परियोजना का लक्ष्य महिलाओ को सशक्त बनाना एवम देश के विकास में महिलाओ की हिस्सेदारी बढाना है।
इन ड्रोन का उद्देश्य तरल उर्वरको के इस्तेमाल के लिये एक प्रभावी ओर कुशल तकनीक प्रदान करना है। यह तकनीक चंद मिनटों में एक एकड़ कृषि भूमि पर छिडकाव करने की क्षमता अपने खेतो में घंटो मेहनत करने वाले किसानो के लिये वरदान साबित हुई है।
सोमवार को कोटा जिले के गढेपान में आयोजित विशाल कार्यक्रम में देशभर से आयी 55 नमो ड्रोन दीदियो को ड्रोन वितरित किया गया। कार्यक्रम में सुनीता व्यास, प्रेम गोचर आदि अतिथियों ने भाग लिया।
इंडियन पोटाश लिमिटेड द्वारा चार नमो ड्रोन दीदियो को ड्रोन वितरण किये गए। इनमें बूंदी से हेमलता,उदयपुर से नीलम जाट,नागोर से राजन एवं गंगानगर से सरोज को ड्रोन वितरित किये गये। कम्पनी के क्षेत्रीय अधिकारी अमित कुमार, अभिषेक, रोहित मनीष ने कार्यक्रम में सहयोग किया। इस कार्यक्रम में कोटा एवं बारां जिलो से लगभग 2500 किसानो ने भाग लिया।

(Visited 213 times, 1 visits today)

Check Also

भाजपा की उप प्रधान जानकी बाई का मरणोपरांत नेत्रदान

न्यूजवेव @  मनोहर थााना नेत्रदान मनुष्य जीवन का सबसे पवित्र दान है। मरणोपरांत किसी नेत्रहीन …

error: Content is protected !!