Sunday, 1 November, 2026

स्काई पार्क हाउसिंग सोसायटी ने सुभाष नगर में किया विशाल भंडारा

न्यूजवेव@कोटा 

मकर संक्रांति के अवसर पर स्काई पार्क हाउसिंग सोसायटी, सुभाष नगर की ओर से मजदूर एवं निर्धन वर्ग के लिये प्रतिवर्ष की भांति विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस भंडारे में देर शाम तक 3500 गरीब परिवारों के सदस्यों को निःशुल्क भोजन सामग्री वितरित की गई।
सोसायटी के सदस्य अनूप गुप्ता, राकेश खंडेलवाल, सुरेश खंडेलवाल, सुनील शर्मा, प्रतिमा कंजोलिया, राखी गर्ग, मनीषा बरौनिया, स्वाति जोशी ने बताया कि दान-पुण्य के पर्व पर परोपकार की भावना से सोसायटी के सदस्यों द्वारा श्रमिक वर्ग के परिवारों के लिये प्रतिवर्ष भंडारा आयोजित कर सामूहिक दान परंपरा का निर्वहन किया जाता हैं। सोसायटी की महिलाओं एवं युवतियों ने दिनभर भोजन वितरण करने में सहयोग किया।

(Visited 258 times, 1 visits today)

Check Also

भाजपा की उप प्रधान जानकी बाई का मरणोपरांत नेत्रदान

न्यूजवेव @  मनोहर थााना नेत्रदान मनुष्य जीवन का सबसे पवित्र दान है। मरणोपरांत किसी नेत्रहीन …

error: Content is protected !!