Saturday, 20 June, 2026

‘शक्ति से समृद्धि की ओर’ थीम पर चौथी इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस जयपुर में आज से

  •  IFTDO एवं दिवाथर्व विकास फाउंडेशन (DVF) के तत्वावधान में पोद्दार इंस्टीटयूट ऑफ मैनेजमेंट कॉलेज, जयपुर में
  • 12 देशों के प्रतिनिधी वुमन एंड यूथ लीडरशिप में ग्लोबल एम्पावरमेंट पर करेंगे पैनल चर्चा

न्यूजवेव @ जयपुर 

इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट आर्गेनाइजेशन (IFTDO) एवं दिवाथर्व विकास फाउंडेशन (DVF), कोटा के संयुक्त तत्वावधान में ‘शक्ति से समृद्धि की ओर’ विषय पर चौथी इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस पोद्दार इंस्टीटयूट ऑफ मैनेजमेंट कॉलेज (RAPIM), जयपुर में शुक्रवार सायं 4 बजे उद्घाटन सत्र से प्रारंभ होगी, जिसमें भारत सहित 12 देशों के विशेषज्ञ प्रतिनिधी पैनल चर्चा करेंगे। इस इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में राजस्थान यूनिवर्सिटी सह-प्रायोजक है।
दिवाथर्व विकास फाउंडेशन, कोटा की फाउंडर प्रेसीडेंट अनीता चौहान ने बताया कि वुमन एंड यूथ एम्पावरमेंट एंड इंटरप्रिन्योरशिप समिति (CWYEE) द्वारा जयपुर के पोद्दार इंस्टीटयूट ऑफ मैनेजमेंट कॉलेज में आयोजित चौथी इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में उर्जा मंत्री हीरालाल नागर मुख्य अतिथी एवं विधायक संदीप शर्मा विशिष्ट अतिथि होंगे। याद दिला दें कि ISTD की पूर्व नेशनल प्रेसीडेंट सुश्री अनीता चौहान के प्रयासों से राजस्थान में यह पहली इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस आयोजित हो रही है।

उन्होंने बताया कि इस दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस में उभरती वुमन एवं यूथ लीडरशिप से जुडे़ मुद्दों में विभिन्न सत्रों में पैनल चर्चा की जायेगी। जिसमें कृत्रिम बौद्धिक संपदा (AI), इनोवेशन, विकास के साथ ग्रीन इकोनॉमी, स्टार्टअप इकोसिस्टम व उद्यमिता, समाज के सतत विकास के लियंे वुमन एवं यूथ लीडरशिप, खुशहाली और बुद्धिमत्ता के लिये आंतरिक रूपांतरण, वैश्विक संदर्भ में अकादमिक एक्सीलेंस, भविष्य में शिक्षा व स्किल की दिशा आदि पर अनुभवी शिक्षाविद् उदबोधन एवं उपयोगी सुझाव देंगे।
12 देशों से आयेंगे विशेषज्ञ प्रतिनिधी


इस कॉन्फ्रेंस में IFTDO की चेयरपर्सन डॉ पत्ती पी.फिलिप्स, डॉ. जेनेट के.जोलाउसो, महासचिव डॉ. उददेश्य कोहली, संस्था के बोर्ड सदस्य डॉ इब्राहिम अल डोसरी, बहरीन से सलाहकार डॉ अहमद अल बन्ना, डॉ.रंजन कुमार महापात्र, एम्बेसेडर डॉ. दीपक वोहरा, वाटरमैन डॉ. राजेंद्र सिंह, पूर्व चैयरमेन डॉ मोहम्मद अहमद बिन फेहद, डॉ. संजा मौवकिक, लेबनान से बीसीटीसी की सीईओ डॉ वफा हलासोउ, संस्था के प्रेसीडेंट अहमद अल्जायनी, पूर्व प्रेसीडेंट शेख फलेइच बिन शेख मंसोर, सिंगापुर से प्रो. राय लेई, मलेशिया से सुनील हंसमुखरॉय, बहरीन से मोहम्मद इसा, पुर्तगाल से सीईओ पेड्रा रहोस, ग्लोबल प्रेसीडेंट डॉ. मन्डे अन्याईरो, एआई विशेषज्ञ डॉ.अमर अल रावास आदि विशेषज्ञ अपने पेपर प्रजेंटेशन देंगे।
प्रमुख शिक्षाविद करेंगे पैनल चर्चा


इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में आईआईएम, त्रिची के निदेशक प्रो. पीके सिंह, एआईसीटीई दिल्ली से प्रो. एच.डी. चारण, जेएनवी यूनिवर्सिटी, जोधपुर के कुलपति प्रो.पीके शर्मा, राज. यूनिवर्सिटी की कुलपति डॉ. अल्पना कटेजा, कोटा यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. बीपी सारस्वत, एलबीएस संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मुरली मनोहर पाठक, आरटीयू कोटा के कुलपति डॉ. निमित रंजन, वीएमओयू कोटा के कुलपति प्रो. बीएल वर्मा आदि प्रमुख शिक्षाविद भाग लेंगे।
उद्योग जगत के विशेषज्ञ देंगे सुझाव
सुश्रीअनिता चौहान ने बताया कि इस दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस में उद्योग जगत से NPHC के निदेशक डॉ. उत्तम लाल, गेल इंडिया लि. के निदेशक एचआर डॉ आयूष गुप्ता, पावर ग्रिड के निदेशक यतींद्र द्विवेदी, कोल इंडिया लि. के निदेशक एचआर डॉ विनय रंजन, CWC की निदेशक संगीता रामकहायनी, निपको शिलांग से समीरन सिन्हा रॉय, डॉ. हरबीर सिंह डागौर, पोद्दार इंस्टीटयूट के निदेशक प्रो.अनुराग शर्मा, ग्रिड इंडिया के निदेशक परेश रानपरा, विश्व युवक केंद्र के सीईओ उदय शंकर सिंह, SRK एक्सपोर्ट के निदेशक डॉ नीरव मंदिर, आरएफआई के सीएमडी डॉ. अशोक गुप्ता, इफको के पूर्व निदेशक डॉ आरपी सिंह, दिवाथर्व के सलाहकार सुरेश चंद्र गुप्ता, संस्था के डॉ. अविनाश चंद्र जोशी, गुजरात विवि की प्रो.नीलम पांचाल, क्लिनिक फाउंडर राजश्री जैन, प्रेरक गुरू डॉ.पीएम भारद्वाज, केडिला के पूर्व वाइस प्रेसीडेंट डॉ पीके राजपूत सहित प्रमुख विशेषज्ञ ‘शक्ति से समृद्धि की ओर’ के विभिन्न सत्रों में मुख्य वक्ता होंगे।

(Visited 101 times, 1 visits today)

Check Also

NEET(UG)2026 परीक्षा रद्द, 22.79 लाख परीक्षार्थी दोबारा देंगे परीक्षा

CBI करेगी NEET पेपर लीक मामले की जांच, परीक्षार्थियों को परीक्षा शुल्क से छूट न्यूजवेव@कोटा …

error: Content is protected !!