Monday, 2 November, 2026

आरटीयू के 50 विद्यार्थियों का इंफोसिस में सलेक्शन

न्यूजवेव@ कोटा

राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय (RTU) में इंफोसिस कंपनी द्वारा कैम्पस प्लेसमेंट-2019 में यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (UCE) के 50 स्टूडेंट्स को जॉब के लिये चुना गया। ट्रेनिंग व प्लेसमेंट विभाग के चेयरमैन राजीव राजौरा ने बताया कि 1 से 3 अक्टूबर तक आयोजित कैम्पस भर्ती में विभिन्न ब्रांचों के कुल 232 विद्यार्थियों ने आवेदन किया, जिसमें चयन प्रक्रिया से अंतिम 50 विद्यार्थियों को 3.60 लाख रूपये वार्षिक पैकेज पर जॉब ऑफर दिये गये। इनमें कम्प्यूटर साइंस से 16, आईटी ब्रांच से 9, मैकेनिकल से 6, सिविल व इंस्ट्रूमेंटेशन से 5-5, इलेक्ट्रॉनिक्स से 4,प्रॉडक्शन से 2 तथा एरोनॉटिकल से 1 विद्यार्थी चयनित हुये हैं।
आरटीयू कुलपति प्रो. आरए गुप्ता, डीन एफ.ए. प्रो.अनिल के.माथुर व परीक्षा नियंत्रक प्रो. ए.के.द्विवेदी ने बताया के इस वर्ष देश की प्रमुख कंपनियों में आरटीयू के 196 विद्यार्थियों का चयन महत्वूपर्ण उपलब्धि है। उन्होंने सभी चयनित स्टूडेंट्स को बधाई दी। गौरतलब है कि इस वर्ष आरटीयू के यूनिवर्सिटी कॉलेज में इंफोसिस, टीसीएस, केडीएल, एनईआई, इन्फास्ट्रेच, एप्सनो, स्विको, जेके सीमेंट, हेवेल्स आदि प्रमुख कंपनियों ने कैम्पस प्लेसमेंट आयोजित किये।

(Visited 416 times, 1 visits today)

Check Also

स्वामी रामदेव को डॉ. सुरेश पाण्डेय ने भेंट की ‘शतायु भवः’ पुस्तक

योग गुरू स्वामी रामदेव ने एलन निदेशक राजेश माहेश्वरी को संस्कारित शिक्षा के लिये बधाई …

error: Content is protected !!