Sunday, 8 November, 2026

भारत की पहली बेयर फुट मैराथन में दौड़े कोटा के 5 धावक

कर्नाटक के कुर्ग में देश के 300 से अधिक धावक नंगे पैर दौडे़
न्यूजवेव @ कोटा 

कर्नाटक के कुर्ग वेलनेस फाउंडेशन द्वारा दुनिया की पहली बेयरफुट मैराथन का सातंवा संस्करण 10 दिसंबर को आयोजित किया गया, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के धावकों ने भाग लिया। राजस्थान से कोटा के कोटा के बेयरफुट धावक अमित चतुर्वेदी, शालीन मूंदडा एवं बैंगलुर से नीतीश गुप्ता ने 21 किलोमीटर एवं अंजन दास व अर्णव खरे ने 10 किलोमीटर की दूरी निर्धारित समय में नंगे पैर दौड कर कीर्तिमान बनाया। देश की इस अनूठी मैराथन में भाग लेने के लिए विभिन्न शहरों से 300 से अधिक धावकों में उत्साह से नंगे पैर दौड पूरी की।
बेयरफुट मैराथन में सभी धावको को निर्धारित मापदडों के अनुसार अपनी दौड पूरी करने पर अभिनेता व फिटनेस आइकॉन मिलिंद सोमन ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। शहर के बेयरफुट रनर व कोच अमित चतुर्वेदी ने बताया कि नंगे पैर दौडने से रंनिग से होने वाली चोटों से काफी हद तक बचा जा सकता है। इससे पहले वे जयपुर से कोटा तक नंगे पैर दौड पूरी कर चुके हैं। शहर के कुछ पार्कों में कई धावक प्रतिदिन बेयरफुट रनिंग कर रहे हैं।

(Visited 198 times, 1 visits today)

Check Also

भाजपा की उप प्रधान जानकी बाई का मरणोपरांत नेत्रदान

न्यूजवेव @  मनोहर थााना नेत्रदान मनुष्य जीवन का सबसे पवित्र दान है। मरणोपरांत किसी नेत्रहीन …

error: Content is protected !!