Saturday, 7 November, 2026

कोटा रेल मंडल के 12 टीटीई उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित

न्यूजवेव@कोटा
कोटा रेल मंडल में उत्कृष्ट सेवा कार्य करने वाले वरिष्ठ टीटीई सुरेश चंद्र गुप्ता सहित 12 टीटीई को गुरुवार को वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रोहित मालवीय ने प्रशस्ति पत्र एवं प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया।
मंडल में कार्यरत फील्ड कर्मचारी सीधे तौर पर आम यात्रियों से जुड़े होते है। जो अपने नियमित ड्यूटी के दौरान कई मानवसेवा, सुरक्षा, सोशल कार्य, सहायता, यात्री के खोये अमानती सामान की सुपुर्दगी, बरामद कैश यात्री को लौटना, नाबालिग को आरपीएफ एवं चाईल्ड केयर के माध्यम से परिवार को सुपुर्द करने जैसे सराहनीय कार्य करते हैं।
इस तरह के उत्कृष्ट कार्य करने वाले तथा बिना टिकट एवं ट्रेनों में अनियमित रूप से यात्रा करने वालो की सघन जाँच कर अधिकतम रेलवे राजस्व बढ़ोत्तरी में योगदान देने वाले उत्कृष्ट 12 चेकिंग स्टाफ को गुरुवार को प्रशस्ति पत्र के साथ सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मंडल वाणिज्य प्रबंधक आशीष रावलानी, मंडल मुख्य टिकट निरीक्षक अजय शर्मा एवं मुख्य कार्यालय अधीक्षक अजय कुमार तिवारी भी मौजूद रहे।

(Visited 512 times, 1 visits today)

Check Also

भाजपा की उप प्रधान जानकी बाई का मरणोपरांत नेत्रदान

न्यूजवेव @  मनोहर थााना नेत्रदान मनुष्य जीवन का सबसे पवित्र दान है। मरणोपरांत किसी नेत्रहीन …

error: Content is protected !!