Wednesday, 9 September, 2026

विंग कमांडर अभिनंदन ने सूरतगढ़ एयरबेस में ज्वाइन किया

न्यूजवेव@ श्रीगंगानगर

भारतीय वायुसेना द्वारा पाक अधिकृत कश्मीर में मिग-29 लड़ाकू विमान से एफ-16 फाइटर को हवा में ही मार गिराने वाले विंग कमांडर अभिनन्दन वर्धमान की गंगानगर जिले में सूरतगढ़ एयरबेस पर नई तैनाती की गई है। विंग कमांडर अभिनन्दन ने 11 मई को सूरतगढ़ में वायुसेना के एयरबेस पहुंचकर अपनी नई नियुक्ति का कार्यभार ग्रहण किया। एयरबेस स्टेशन के अधिकारियों और जवानों ने अभिनन्दन वर्धमान का बड़ी गर्मजोशी से स्वागत किया। एयरबेस स्टेशन के अधिकारियों, जवानों और उनके परिवारजन जांबाज कमांडर अभिनन्दन की यहां तैनाती होने से बेहद प्रसन्न हैं।

(Visited 452 times, 1 visits today)

Check Also

महाराणा प्रताप ने धर्म, संस्कृति, स्वाभिमान व राष्ट्रहित के लिए जीवनभर संघर्ष किया – डॉ.भागवत

हल्दीघाटी विजय के 450 वर्ष पूर्ण होने पर उदयपुर में राष्ट्र चेतना का विराट संगम …

error: Content is protected !!