Monday, 2 November, 2026

लोकसभा अध्यक्ष पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मिले

भारत की संसद पुस्तक भेंट कर, नई संसद निर्माण हेतु सुझाव देने का आग्रह किया
न्यूजवेव @ नईदिल्ली
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न प्रणव मुखर्जी के निवास पर मुलाकात कर उन्हें लोकसभा द्वारा प्रकाशित ‘भारत की संसद’ पुस्तक भेंट की।
पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने व्यवस्थित व अनुशासित ढंगे से सदन चलाने के लिए लोकसभा अध्यक्ष को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा आप सदन की गरिमा के अनुरूप चर्चा में सभी सदस्यों को मौका देते हुए अनुशासित तरीके से सदन को संचालित कर रहे है जो सराहनीय है।
लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने कहा कि भारत रत्न प्रणब मुखर्जी केंद्र सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। उनके अनुभव को देखते हुये कई महत्वपूर्ण संसदीय मामलों में मार्गदर्शन लेता रहूंगा। उन्होंने मुखर्जी से नई संसद भवन के निर्माण हेतु उपयोगी सुझाव देने का आग्रह किया।

(Visited 258 times, 1 visits today)

Check Also

भारत में युवा ही राष्ट्र की ताकत – मुकुल कानिटकर

संघ की शताब्दी वर्ष श्रृंखला में कोटा में युवा जिज्ञासा समाधन एवं संवाद कार्यक्रम न्यूजवेव …

error: Content is protected !!