Friday, 30 October, 2026

माहेश्वरी समाज कोटा ने प्री-वेडिंग शूटिंग पर लगाई रोक

न्यूजवेव @ कोटा
माहेश्वरी समाज कोटा ने प्री-वेडिंग शूटिंग पर रोक लगा दी है। कोटा जिला माहेश्वरी समाज के शपथ ग्रहण समारोह के बाद पूर्वी राजस्थान माहेश्वरी सभा की बैठक हुई जिसमें समा की शादियांें में होने वाली प्री-वेडिंग शूट को लेकर नाराजगी जाहिर की गई। पदाधिकारियों ने समाजबंधुओं से अपील की कि वे शादी से पहले प्री-वेडिंग शूटिंग व फोटो खिंचवाने से परहेज करें।
अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के उपसभापति राजेश कृष्ण बिरला ने कहा कि नई पीढी को भारतीय संस्कृति से जोडने की जरूरत है। हम कितने भी शिक्षित हों, यदि समाज व देश के काम नहीं आ सके तो कुछ भी नहीं है। हम समाज में कुरूतियों एवं विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची को दूर करें। आजकल शादी से पहले युवक-युवतियां जिस तरह के फोटो खिंचवा रहे हैं, वह सही नहीं है। समाज की शादियों के मैन्यू में 18 तरह के व्यंजन से अधिक नहीं हों।
माहेश्वरी समाज के इस निर्णय का वैश्य समाज के अन्य घटकों ने भी स्वागत करते हुये इसे अच्छा कदम बताया। अन्य समाजों में भी प्री-वेडिंग के खर्चीले दिखावे पर रोक लगाने की आवाज बुलंद होने लगी है।

(Visited 343 times, 1 visits today)

Check Also

भाजपा की उप प्रधान जानकी बाई का मरणोपरांत नेत्रदान

न्यूजवेव @  मनोहर थााना नेत्रदान मनुष्य जीवन का सबसे पवित्र दान है। मरणोपरांत किसी नेत्रहीन …

error: Content is protected !!