Tuesday, 7 July, 2026

रिवर फ्रंट पर 242 फीट की विशाल चंबल माता मूर्ति मुख्य आकर्षण

कलश से 7.60 लाख लीटर प्रति घंटा गति से होगा जल प्रवाह
न्यूजवेव@ कोटा
यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल के निर्देशन में कोटा में विकसित विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल चंबल रिवर फ्रंट पर सैलानियों का मुख्य आकर्षण चंबल माता की 242 फीट उंची प्रतिमा रहेगी। इसके कलश से 7 लाख 60 हजार लीटर प्रति घंटा की गति से जल धारा पर्यटकों के लिये दर्शनीय होगी। रोज शाम को यहां संध्याकालीन आरती भी की जायेगी। सितंबर माह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा इसका भव्य उद्घाटन किया जायेगा।


यूआईटी सचिव राजेश जोशी ने बताया कि वियतनाम मार्बल से करीब 1500 पीस में इस विशाल प्रतिमा का निर्माण किया गया है। प्रतिमा के नीचे 5 हाथियों की प्रतिमायें स्वागत करते नजर आयेगी। यूआईटी इंजीनियर ललित मीणा ने बताया कि प्रतिमा के कलश से होने वाला जल प्रवाह से पर्यटकों को आकर्षित करने के लिये हाई, हेड 75 एचपी के चार समर्सिबल पंप लगाये गए हैं। 450 एमएम डेढ़ फीट चौड़े 2 पाइपों के जरिए आधुनिक पम्प से प्रतिमा के शीर्ष तक चंबल के पानी को पहुंचाया जाएगा। प्रतिमा के कलश से प्रवाहित 7.60 लाख लीटर पानी रिसायकल होकर वापस पंपों के जरिए कलश से गिरेगा। रात्रि में चंबल माता की प्रतिमा पर आकर्षक लाइटिंग रिवर फ्रंट को निखारेगी।

(Visited 441 times, 1 visits today)

Check Also

NEET(UG)2026 परीक्षा रद्द, 22.79 लाख परीक्षार्थी दोबारा देंगे परीक्षा

CBI करेगी NEET पेपर लीक मामले की जांच, परीक्षार्थियों को परीक्षा शुल्क से छूट न्यूजवेव@कोटा …

error: Content is protected !!