Friday, 26 June, 2026

दलबदल करने पर महापौर राजीव अग्रवाल से इस्तीफेे की मांग

न्यूजवेव@ कोटा
नगर निगम कोटा दक्षिण में वित्त समिति अध्यक्ष पार्षद देवेश तिवारी ने गुरूवार को महापौर कोटा दक्षिण राजीव अग्रवाल द्वारा लोकसभा चुनाव से पहले दलबदल करने पर नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की मांग की।
तिवारी ने एक अनुरोध पत्र लिखकर प्रभु श्रीराम के आदर्शों पर चलकर नीति, सिद्धांत एवं अनुनयन करते हुए महापौर से त्यागपत्र देने की मांग की। उन्होंने लिखा कि जिस तरह प्रभु श्रीराम वचन निभाने के कारण राजसी वैभव का त्याग कर 14 वर्ष वनवास चले गए थे, उसी प्रकार आपको भी अपने धर्म का पालन करते हुए नैतिकता के आधार पर अपने पद से तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। आपने जिस तरह कोटा शहर की आम जनता एवं कांग्रेस पार्टी के साथ छलावा किया है, वह आपके चरित्र को दर्शाता है। आप भगवान राम को मानने का झूठा दिखावा कर रहे हैं,जबकि जनभावनाओं का सम्मान करते हुये तुरंत अपने पद से इस्तीफा देकर अपनी नैतिकता एवं मर्यादा का परिचय दे।
महापौर राजीव अग्रवाल की अनुपस्थिति में देवेश तिवारी ने यह अनुरोध पत्र महापौर के निजी सहायक मुकेश बोहरा को दिया। साथ ही उक्त पत्र की एक प्रति निगम आयुक्त श्रीमती सरिता को दी गई।

(Visited 161 times, 1 visits today)

Check Also

NEET(UG)2026 परीक्षा रद्द, 22.79 लाख परीक्षार्थी दोबारा देंगे परीक्षा

CBI करेगी NEET पेपर लीक मामले की जांच, परीक्षार्थियों को परीक्षा शुल्क से छूट न्यूजवेव@कोटा …

error: Content is protected !!