Sunday, 1 November, 2026

राष्ट्रीय बाल शक्ति पुरस्कार विजेता जैनिशा व देवेश प्रधानमंत्री से मिले

न्यूूूजवेेेव @कोटा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एलन के बाल शक्ति पुरस्कार प्राप्त विद्यार्थियों से मिलकर उन्हें बधाई दी। उन्होंने ट्वीटर अकाउंट पर एलन स्टूडेंट्स के साथ तस्वीर तथा एलन स्टूडेंट्स द्वारा हासिल उपलब्धियों के बारे में लिखा।

एलन निदेशक नवीन माहेश्वरी ने बताया कि एलन के जैनिशा और देवेश को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बाल शक्ति पुरस्कार-2019-20 से सम्मानित किया। इसके बाद से लगातार दिल्ली में इन विद्यार्थियों की सफलता की सराहना और प्रोत्साहन का दौर जारी है।

इन विद्यार्थियों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की और आशीर्वाद लिया। एलन की कक्षा 11 की जैनिशा अग्रवाल तथा कक्षा 7 के देवेश भैया को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अकादमिक क्षेत्र में विभिन्न ओलम्पियाड जीतने के बाद इस पुरस्कार के लिए चुना गया। इन पुरस्कार के लिए देशभर के लाखों बच्चे आवेदन करते हैं, विभिन्न श्रेणियों में बच्चों की अलग-अलग क्षेत्रों में उपलब्धियों के आधार पर पुरस्कार के लिए चयन महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा किया जाता है

(Visited 474 times, 1 visits today)

Check Also

स्वामी रामदेव को डॉ. सुरेश पाण्डेय ने भेंट की ‘शतायु भवः’ पुस्तक

योग गुरू स्वामी रामदेव ने एलन निदेशक राजेश माहेश्वरी को संस्कारित शिक्षा के लिये बधाई …

error: Content is protected !!