Tuesday, 29 September, 2026

जगद्गुरु रामानुजाचार्य श्री घनश्यामाचार्य जी महाराज रविवार को कोटा में

न्यूजवेव @कोटा
प्राचीन सिद्धपीठ श्री झालरिया पीठाधिपति जगद्गुरु रामानुजाचार्य श्री श्री 1008 परम पूज्य स्वामी श्री घनश्यामाचार्य जी महाराज रविवार को कोटा प्रवास पर आ रहे हैं। वे शाम 5 बजे सड़क मार्ग से डीडवाना से कोटा पधारेंगे। वे इंद्राविहार स्थित एलन परिवार के निवास स्थान कृष्णायन में विराजेंगे। अगले दिन सोमवार सुबह 9 बजे इंद्रा विहार स्थित कृष्णायन में भगवान वेंकटेश की दैनिक आरती-अर्चना एवं श्रद्धालुओं के लिये स्वामी जी महाराज के दिव्य आशीर्वचन हांेगे। इसके बाद गोष्ठी प्रसाद का वितरण किया जायेगा। जगद्गुरु स्वामी जी महाराज सोमवार को सड़क मार्ग से इंदौर के लिए प्रस्थान करेंगे।

(Visited 695 times, 1 visits today)

Check Also

भारत में युवा ही राष्ट्र की ताकत – मुकुल कानिटकर

संघ की शताब्दी वर्ष श्रृंखला में कोटा में युवा जिज्ञासा समाधन एवं संवाद कार्यक्रम न्यूजवेव …

error: Content is protected !!