Monday, 2 November, 2026

JCI कोटा सुरभि ग्लोबल फीमेल एंटरप्रिन्योर अवार्ड की रिप्रजेंटेटिव बनी

न्यूजवेव @ कोटा

JCI इंडिया की ओर से JCI कोटा को ग्लोबल फीमेल एंटरप्रिन्योर अवार्ड के लिए रिप्रजेंटेटिव नियुक्त किया है। प्रोग्राम कॉर्डिनेटर रोहिनी कोहली ने बताया कि JCI कोटा सुरभि गत दो वर्षों से JCI इंडिया की तरफ से  JCI हॉन्गकॉन्ग द्वारा आयोजित 10 अन्य देशों के साथ मिलकर ग्लोबल फीमेल एंटरप्रिन्योर अवार्ड ला रहा है।

कोहली ने बताया कि यह हर उस महिला के लिये आगे बढ़ने व सम्मान का सुनहरा अवसर है जो अपने बलबूते पर किसी भी व्यवसाय को चलाती है। देशभर से अनेकों महिलाएं यहां अपना रजिस्ट्रेशन करवाकर अपने व्यवसाय व व्यक्तित्व में निखार लाती रही है, जिसमे गत वर्ष भी संगीता दिवेदी व सोनल जैन JCI कोटा सुरभि से अवार्ड की विजेता भी रही।

JCI कोटा की चेयरपर्सन निशा जोशी, सचिव शुभी गुप्ता व कोषाध्यक्ष अनिता जोशी सहित सुरभि की एक्टिव टीम सदैव से ही महिला उत्थान के लिए प्रयासरत रही है। उनका कहना है कि विश्व भर की महिलाएं इस अवार्ड के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवा रही है और कोटा की महिलाओं के लिये अपने एवं अपने कार्य को ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर सम्मान दिलवाने का यह अनमोल अवसर है। सबको इस ऑपर्च्युनिटी का लाभ उठाना चाहिए। जो भी व्यवसायिक महिला अपने आप को इस सम्मान की अधिकारी बनाना चाहती है वो संस्था से जानकारी प्राप्त कर सकती है।

(Visited 218 times, 1 visits today)

Check Also

श्री पिप्पलेश्वर महादेव मन्दिर पर अष्टम प्राण प्रतिष्ठा पाटोत्सव 20 अप्रेल से

मंदिर परिसर में रक्तदान शिविर, भजन संध्या एवं विशाल भंडारे का होगा आयोजन न्यूजवेव@कोटा भगवान …

error: Content is protected !!