Sunday, 6 September, 2026

कोटा दक्षिण से पार्षद पी.डी. गुप्ता भाजपा में शामिल

न्यूजवेव@ कोटा
कोेटा शहर में कांग्रेस के एक और वार्ड पार्षद पी.डी.गुप्ता ने गुरूवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। दक्षिण नगर निगम क्षेत्र के वसंत विहार क्षेत्र से वार्ड पार्षद व अतिक्रमण निरोधक समिति के चेयरमेन पी.डी. गुप्ता ने भाजपा के शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन व महापौर राजीव अग्रवाल की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
पार्षद गुप्ता ने कहा कि दुर्भाग्य है कि देश की सबसे बड़ी पुरानी पार्टी कांग्रेस देश में जनमानस के मन को समझ नहीं पा रही है। भारत में भगवान राम से करोड़ों लोगों की आस्था जुड़ी है। जो राजनीतिक पार्टी क्षणिक राजनीतिक लाभ के करोड़ो लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ करे। उस पार्टी में कोई भी कार्यकर्ता काम नहीं कर सकते हैं इसलिए उन्होंने कांग्रेस छोडकर भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकसित भारत निर्माण परिकल्पना को राष्ट्रहित में बताया। इस दौरान भाजपा नेता नन्दलाल प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष रितेश चित्तौड़ा, विनय अग्निहोत्री, पार्षद कमलकांत शर्मा, रिषभ जैन आदि मौजूद रहे। गौरतलब है कि कोटा दक्षिण से महापौर राजीव अग्रवाल सहित बडी संख्या में कांग्रेस पार्षद भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर चुके हैं, जिससे अब कोटा दक्षिण नगर निगम के बोर्ड में कांग्रेस अल्पमत में आ गई है।

 

(Visited 232 times, 1 visits today)

Check Also

भारत में युवा ही राष्ट्र की ताकत – मुकुल कानिटकर

संघ की शताब्दी वर्ष श्रृंखला में कोटा में युवा जिज्ञासा समाधन एवं संवाद कार्यक्रम न्यूजवेव …

error: Content is protected !!