Saturday, 27 June, 2026

कोटा की आवाज सुनी, भारत रत्न अटलजी पर सिक्का जारी हुआ

मुद्रा विशेषज्ञ डॉ.राठी ने 4 माह पूर्व प्रधानमंत्री मोदी को लिखा था पत्र

न्यूजवेव @ कोटा

पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटलबिहारी वाजपेयी की स्मृति में 100 रू. का सिक्का जारी करवाने के प्रयास में जुटे कोटा के मुद्रा विशेषज्ञ को अंततः सफलता मिल गई।शहर के मुद्रा विशेषज्ञ डॉ.एस.के.राठी ने बताया कि उन्हांेने 28 अगस्त,2018 कोे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर मांग की थी कि तीन बार देश के प्रधानमंत्री रहे भारतरत्न दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यस्मृति में एक सिक्का जारी किया जाए, जिससे देश की भावी पीढ़ी उनके आदर्शों का अनुसरण करती रहे।

उन्होंने प्रधानमंत्री से आग्रह किया था कि वे सीईओ, सिक्यूरिटी प्रिंटिंग व मिंटिंग कॉर्पोरेशन, जनपथ, नईदिल्ली को अविलम्ब इसके लिए निर्देश प्रदान करें। उनकी स्मृति में नया सिक्का 100रू., 10रू., 5 रू. या 1 रू. का हो सकता है।
इसके दो माह बाद उन्हें पीएमओ से सूचित किया गया कि इस बारे में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। वाजपेयी के विशेष दिवस पर इसे जारी किया जाएगा।
हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाजपेयी के 95वें जन्मदिन 25 दिसंबर से एक दिन पहले स्मारक सिक्का जारी किया। इसे सुशासन दिवस घोषित किया गया। प्रधानमंत्री ने कहा कि वाजपेयी ने सिद्धांतों व कार्यकर्ताओं के बल पर इतना बडा राजनीतिक संगठन खडा किया है। अटलजी का बोलना देश का बोलना कहलाता था।

अटलजी ऐसे तीसरे प्रधानमंत्री

डॉ.राठी के अनुसार, जवाहरलाल नेहरू व इंदिरा गांधी के पश्चात अटल बिहारी वाजपेयी तीन बार देश के प्रधानमंत्री रहे। नेहरू की स्मृति में 1964 में 50 पैसे तथा 1989 में 5 रू. व 1 रू के सिक्के जारी किए गए। इसी तरह इंदिरा गांधी की स्मृति में 1985 में 5 रू. का सिक्का जारी हुआ। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर भी केंद्र सरकार ने सिक्का जारी किया। मोतीलाल नेहरू पर 2012 में सिक्का जारी किया गया।
देश के पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की स्मृति में भी 2004 में, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री भारतरत्न कामराज पर 2004 में व मुख्यमंत्री अन्नादुरैई पर 2009 में सिक्का जारी किया गया।

(Visited 284 times, 1 visits today)

Check Also

NEET(UG)2026 परीक्षा रद्द, 22.79 लाख परीक्षार्थी दोबारा देंगे परीक्षा

CBI करेगी NEET पेपर लीक मामले की जांच, परीक्षार्थियों को परीक्षा शुल्क से छूट न्यूजवेव@कोटा …

error: Content is protected !!